24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 637

स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

0

आज दिनांक 08 अप्रैल 2024 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अहमद ने किया।
डॉ रिजवान अहमद ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह समारोह एक अच्छा अवसर हैं। पुराने छात्र एवम फिर से आपस में मिल रहे हैं। अपने संस्मरणों को, भावनाओं को एक दूसरे से साझा कर रहे हैं। आगे कहा कि विभाग का छात्रों को जोड़ने की परंपरा रही हैं। विभागाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों ने अपना बहुमुल्य समय दिया है। अपने व्यस्तता से समय निकालकर आज सम्मेलन में भाग लिया। कुछ दशक पहले यह विभाग अपने शुरूआती दौर से गुजर रहा था। आज विभाग से पोस्ट ग्रेजुएट होकर छात्र पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। और अपना ज्ञान लोगों के बीच में बांट रहे हैं। अच्छे छात्रों और विभाग में सुविधाओं के कारण आज हमारा विभाग विश्विद्यालय का एक महत्वपूर्ण विभाग हैं। पूर्ववती छात्रों का रिजल्ट यह दिखाता है कि हमारा विभाग तेजी से ऊपर की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रो गंगानंद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद इसी विभाग के एल्यूमिनी हैं। इसलिए गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की। प्रो नीरज डांग ने एल्यूमिनी एसोसिएशन और विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे मे बताया। पूर्ववर्ती छात्र अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बहुत भावुक हुए। अपने वर्तमान कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए लगभग सभी छात्रों ने एक स्वर में विभाग को और विश्वविद्यालय को अपनी सफलता के लिए धन्यवाद दिया। क्लास में बिताए हुए क्षणों को वक्ताओं ने बारी-बारी से याद किया।

आज के समारोह में 30 पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया।

बैठक में 2010- 12 सत्र के वासुदेव पंडित, 2015-2014 बैच के फैज अन्वर, 2016-18 के राजा अग्रवाल, 2017-19 के मो बरकत 2018- 20 के शशिकांत, 2019–21 के देवेन्द्र डांगी , 2021 -23 के शांति कुमारी, मिथुन आदि ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित किया गया कि हर शनिवार-रविवार को डिपार्टमेंटल एक्टिविटी करायी जायगी। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूर्ववर्ती छात्रों को जोड़ा जाएगा। आगामी कार्यक्रम लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन गर्मी छुट्टी से पहले किया जाएगा । मंच संचालन अनन्या और प्रतीक्षा ने किया।

कार्यक्रम में अनन्या , प्रतीक्षा, साक्षी, शिखा अनीशा, संगीता, सिमरन, विकास, कुमार , अनुप्रिया, निर्भय , संजीत, विक्रम, सागर , जयंत आदि उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बरही के 08 पंचायतों के 22 गांवों में एनडीए सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने किया तुफानी दौरा, जनसंपर्क कर कमल फूल छाप में वोट देने का किया अपील

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल लगातार टिकट कंफर्म होने के बाद करीब एक महीने से ऊपर से क्षेत्र में तुफानी जनसंपर्क अभियान चला रहें हैं। इसी क्रम में सोमवार को हजारीबाग लोस के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र के बरही प्रखण्ड क्षेत्र अंर्तगत बरही प्रखण्ड क्षेत्र के 08 पंचायतों के 22 गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा और अपने पक्ष में लोकसभा चुनाव की तिथि आगामी 20 मई को कमल छाप निशान पर वोट देने का अपील किया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही प्रखण्ड क्षेत्र के खोड़ाआहर पंचायत स्थित चार माइल से सुबह शुरू किया और समापन देर शाम बेंदगी पंचायत के ग्राम पोडैया में जनसंवाद के साथ किया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का सभी गांवों में जगह- जगह पर लोगों ने पूरे गांव के लोग एकत्र होकर उनका समर्थक जताकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। मनीष जायसवाल के क्षेत्र दौरे के क्रम में दिनभर उनके पक्ष में हवा देखी गई। लोगों ने गाजे- बाजे के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया ।

इस दौरान क्षेत्र के गोरियाकरमा के गोरिया ग्राम निवासी भाजपा नेता संजय सिन्हा की स्वर्गीय मां और गोरिया ग्राम निवासी स्व.नारायण भुइयां के श्रद्धांजली सभा में शामिल हुआ और श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया ।

इन गांवों में चलाया जनसंपर्क, मतदान को लेकर किया जनसंवाद

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र के खोड़ाआहर पंचायत स्थित चार माइल, रालो लठिया, देवचंदा, गोरियाकरमा पंचायत के गोरिया करमा, निचितपुर, केदारूत पंचायत के खेरोन, कटियोन, केदारुत, करसो पंचायत के ग्राम करसो, डूमरडीह, हरला, बरही पश्चिमी पंचायत स्थित बरहीडीह, पंचमाधव पंचायत के ग्राम जरहिया, पंचमाधव, कोलांगा, पंचमाधव बसरिया, माधोपुर, कारीमाटी, पड़ीरमा, रसोइया धमना पंचायत के ग्राम लश्करी, पुरहारा, धमना, बेंदगी पंचायत ग्राम बेंदगी और पोडैया गांव का तुफानी दौरा कर जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान चलाया ।

बरही के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सहित कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर थामा भाजपा का दामन

बरही विधानसभा क्षेत्र के तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में खोड़ाआहर पंचायत के देवचंदा मोड़ पर बरही प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव और यहां के स्थानीय समाजसेवी परमेश्वर यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। साथ ही केदारुत पंचायत स्थित ग्राम कटीयोन में जनसंपर्क अभियान के दौरान यहां केदारुत पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले इन तीनों प्रमुख लोगों को सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने फूल माला और भाजपा पट्टा पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

मोदी की गारंटी को बरकरार रखने के लिए बीजेपी को वोट करें- मनीष जायसवाल

चुनावी दौरे के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के 62 साल और भाजपा के 15 साल के शासनकाल के फर्क को बताते हुए कांग्रेस के छल और भाजपा के जनहित के प्रति किए गए कार्यों को गिनाते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया। सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने लोगों से कहा कि मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और मोदी की इसी गारंटी को बरकरार रखने के लिए फिर एक बार भाजपा को वोट दें और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं ।

जनसेवा और विकास के प्रतीक हैं मनीष जायसवाल, कमल छाप पर वोट देकर उन्हें बनाएं सांसद, क्षेत्र के लिए करेंगे कमाल- मनोज यादव

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में मैदान में उतरे बरही विधानसभा क्षेत्र ks पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने लोगों से कहा की एक ओर जहां मोदी सरकार देश की उन्नति और विकास के लिए तत्पर है और जनहित में कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका सीधा लाभ लाभुकों को मिल रहा है वहीं हमारे सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल जनसेवा और विकास के प्रतीक हैं। जिस प्रकार करीब 10 वर्षों तक उन्होंने सदर विधानसभा को अपने अथक मेहनत से सींचा हैं उसी प्रकार आप आशीर्वाद देकर इन्हें सांसद बनाए ताकि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए भी वे कमाल कर सकें ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से पूर्व विधायक सह बरही विधानसभा के संयोजक मनोज कुमार यादव, हजारीबाग जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, सह- संयोजक अर्जुन साव,भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा बरही मण्डल अध्यक्ष अमित साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, खोडाआहर मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव ,उप मुखिया रोहित यादव ,भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी, घनश्याम यादव, रितेश गुप्ता, मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, महेश यादव, आकाश जायसवाल, दिनेश यादव, मनोज यादव, रामप्रवेश यादव ,प्रकाश यादव, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने ईद-रामनवमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, अफवाह पर ध्यान नहीं देने व संदिग्ध होने पर तुरंत थाना प्रभारी को सूचित करें

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी की विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक हुई. बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी का पर्व संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी का पर्व मनाएं। सभी थाना प्रभारी/बीडीओ/सीओ अलर्ट रहेंगे, जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है वहां अविलंब शांति समिति की बैठक करेंगे। बैठक में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो, इसे थाना प्रभारी/बीडीओ-सीओ सुनिश्चित करेंगे। सभी डीजे संचालकों के साथ बीडीओ-सीओ/थाना प्रभारी अपने स्तर से भी बैठक करेंगे। डीजे में किसी भी तरह की आपत्तिजनक/अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। साथ ही जुलूस के दौरान कोई भी घातक हथियार नहीं ले जाएंगे। सभी अखाड़ों की वीडियोग्राफी होगी/सोशल मीडिया पर सतत निगरानी होगी। जुलूस का जो निर्धारित रूट है, वहीं रहेगा इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। धार्मिक स्थलों पर भी सभी संबंधित सतर्क रहेंगे। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी-ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। इसके अलावा उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आगामी पर्व को देखते हुए एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखेंगे और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

एसपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी बनाए रखने की अपील की

मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जिले को उपलब्ध है। सभी की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी अनुमंडल क्षेत्रों में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने सूत्रों को सक्रिय रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है, अगर कुछ संदिग्ध होता है तो अविलंब स्थानीय बीडीओ/सीओ-थानों प्रभारियों को सूचित करने की अपील की, प्रशासन अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी,सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

35 वर्षीय बीएसएफ के जवान कमलेश भगत का रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

0

घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह निवासी बीएसएफ के जवान लगभग 35 वर्ष से कमलेश भगत की रामगढ़ चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ग्रामीण रामरीत उरांव ने बताया कि कमलेश बीएसएफ का जवान था अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए रांची में अपनी पत्नी व दो बच्चों को रखा था जहां दोनों बच्चे पढ़ाई करते थे. एक बेटा 9 वर्ष व दूसरा 3 वर्ष का है. कमलेश का नौकरी 2012 में लगा था वह राजस्थान में बीएसएफ जवान के रूप में तैनात था. छुट्टी में रांची आया था जहां से वह हजारीबाग कैंटीन घर के लिए सामान लाने जा रहा था इसी दौरान चुटुपालु घाटी में बस, ट्रेलर व दो मोटरसाइकिल एक साथ घटना घटी जिसमें कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसे रिम्स रांची लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. यहां बता दें कि 10 दिन पूर्व ही कमलेश छुट्टी में रांची आया था कैंटीन से सामान लाने के बाद अपना पैतृक गांव तुरियाडीह आता जिससे पूर्व ही घटना घटी जिसमें कमलेश की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का लहर है. समाचार लिखे जाने तक शव पैतृक गांव नही पहुंचा था।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

साइबर अपराध कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के अकाउंट से ₹ 29 हजार 700 सौ रुपया की ठगी कर ली गई, अज्ञात साइबर अपराधी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज ।

0

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित बिकास नगर बरटोली ग्राम निवासी संगीत देवी ( उसके पुत्र ) ने बताया की मेरा एसबीआई बैंक गुमला में खाता है , कल हम लोग अपने घर पर थे ,इसी क्रम में लगभग ढ़ाई बजे मोबाइल पर ( साइबर अपराधकर्मी ) एक कॉल आया और दूसरे तरफ से मोबाइल करता ने बताया गया कि , मैं सुखा राहत कोष पदाधिकारी बोल रहा हूं और आपको 28000 रुपया मिलेगा, जिसे मैं इंक्वारी कर रहा हूं , इसके लिए आपको₹1000 का डाउन पेमेंट भेजना होगा पहले आप मेरे द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड नंबर आप एक रूपया भेजे और इधर से जैसे ही ₹1 भेजा गया , साइबर अपराधकर्मी द्वारा 29 हजार सात सौ रूपया संगीता देवी के बैंक अकाउंट से कट गया , बैंक अकाउंट में पैसे कटते देख मां बेटे का होश उड़ गये , और दुसरे तरफ़ से साइबर अपराधकर्मी ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया , तब मां बेटे को ठगी का एहसास हुआ, बाद में गुमला सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए,उक्त रुपया वापस दिलाने की गुहार लगाई हैं ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला अभियंता को संवेदक संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

हजारीबाग। डीवीसी चौक स्थित संवेदक संघ के कार्यालय में स्वर्गीय चंद्रभूषण सिंह, जिलाअभियंता, जिला परिषद हजारीबाग के निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया तथा सभी संवेदकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी संवेदकों ने बारी-बारी से स्व चंद्रभूषणसिंह जिला अभियंता के तसवीर पर माल्यार्पण किया। #संवेदकसंघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभूषण सिंह, जिला अभियंता एक अच्छे और मधुर व्यवहार के नेक दिल इंसान थे वह सभी संवेदक को मिलाकर चलने वाले व्यक्ति थे। अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी जगहों पर उनकी एक अलग पहचान थी।

कार्यक्रम में संघ के सचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष विशेश्वर यादव, पुरुषोत्तम सिंह, प्रकाश कुशवाहा, अमरेंद्र यादव, इंद्रजीत मेहता, पवन पांडे, बहादुर पटेल, सुजीत मेहता, दीनानाथ यादव, आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, विपिन कुमार मेहता, रंजीत कुमार मेहता, बालेश्वर मेहता, गणेश यादव, रोहित मेहता, रक्ष पाल दांगी, नागेंद्र शुक्ला, अनिकेत रंजन, मनोज बाजपेई, मनोज चौबे, बसंत प्रजापति, कालेश्वर ठाकुर, मंटू कुमार सिंह, विवेक सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश मेहता, सुरेंद्र कुमार मेहता, आदित्य श्रीवास्तव, रवि शंकर यादव, अशोक प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश नायक, बादल राज, रवि कुमार, अमरेंद्र यादव, अजीत कुमार, रवि सिंह, एस के शर्मा, रवि यादव मुकेश कुमार बालेश्वर मेहता श्रीकांत मेहता, सुरेंद्र प्रसाद, प्रमोद पांडे प्रदीप, अरुण शर्मा, भोला महतो, अभिषेक कुमार पांडे सैकड़ो संवेदक उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बसंत सोरेन ने किया सीता सोरेन पर प्रहार, कहा-भाभी का रिश्ता घर के अंदर है, चुनावी मैदान में नहीं…! परिवार ने तीन बार विधायक बनाकर उन्हें सम्मान दिया

0

रांची/जामताड़ा : दुमका लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गई है. इस बार यहां साधारण नहीं, बल्कि दिलचस्प चुनाव का नजारा देखने को मिलेगा. सीता सोरेन को लेकर दुमका के विधायक और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन अपनी भाभी पर जबर्दस्त प्रहार किया है. शिबू सोरेन के छोटे पुत्र बसंत सोरेन ने दो टूक कहा है कि सीता सोरेन घर पर उनकी भाभी हैं, न कि चुनावी मैदान में. परिवार ने उन्हें 15 साल विधायक बनाकर सम्मान दिया है. रविवार को वे जामताड़ा पहुंचने के बाद दुमका लोकसभा सीट को लेकर रणनीति बनायी. दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बारे में पार्टी और परिवार में सम्मान नहीं मिलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी और परिवार ने 15 साल विधायक बनाकर सीता सोरेन को सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीन बार उन्हें विधायक बनाया और सम्मान देने का काम किया.

विधायक रहते हुए सीता सोरेन ने कभी सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की…?

बसंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग पर करारा जवाब देते हुए कहा कि सीता सोरेन तीन बार पार्टी की विधायक रहने पर कभी सदन या सदन के बाहर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की. अब जबकि वह दूसरे दल में शामिल हो गई हैं तो वह सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं. इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनकी मंशा क्या है, यह आसानी से समझा जा सकता है. बसंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका निजी बयान है. बता दें कि निशिकांत दुबे ने झामुमो को लेकर कहा था कि दुमका में बयान दिया था कि बसंत सोरेन बहुत जल्द झामुमो छोड़ देंगे और झामुमो कई टुकड़ों में बंट जाएगा. उनके इस सियासी बयान से झामुमो का प्रतिकार होना स्वाभाविक है. बताया जाता है कि श्री दुबे पिछले ढाई-तीन साल ने झामुमो में फूट डालने के मिशन पर लगे हुए थे. भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने बसंत सोरेन के सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया है.

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल छात्र के अभिभावक से मिलकर  हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया

0

रांची : कैराली स्कूल में घटी घटना के संबंध में झारखण्ड अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल छात्र के अभिभावक से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय एवं झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा कैराली स्कूल में पिछले शुक्रवार 5 अप्रैल को घटना में घायल 6वीं कक्षा के छात्र के परिजनों से मिलकर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। छात्र के अभिभावक ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चों के समक्ष यह घटना घटी है, जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे के ऊपर पीछे से कैंची से हमला कर पहले सर में मारा, इसी क्रम में अपने को बचाने में छात्र के हाथों में भी गंभीर चोट लगी है. घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया, अंतत: मजबूर होकर मैं खुद से बाइक पर बैठाकर खून से लथपथ अपने बच्चे को पारस हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को लेकर ईमेल के माध्यम से रांची के उपायुक्त व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड, रांची को पत्र लिखा है और उनसे इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच कर स्कूल प्रबंधन के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा है कि स्कूल के दबाव व नकारात्मक रवैये के कारण अभिभावक हताश और निराशा हैं। परंतु अभिभावक संघ इस पूरी घटना को लेकर तब तक चुपचाप नहीं बैठने वाली जब तक, पीड़ित छात्र को न्याय मिल नहीं मिल जाता।

राम भक्तों के लिए

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

0

प्रशिक्षु आईएएस समेत 07 दंडाधिकारी व 150 पुलिस के जवान कारवाई के दौरान रहे मौजूद

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में शनिवार को देर शाम प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। आज देर शाम केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 150 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कारवाई में मौजूद रहे। यह निरीक्षण शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चला। इस औचक निरीक्षण की कारवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन,बैरक व पंजी समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।आईएएस प्रोबेशनर ने निरीक्षण की कारवाई के उपरान्त बताया कि नियमित अंतराल में जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है।

जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर हर बिंदुओं पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने बताया की इस निरीक्षण की कारवाई के दौरान कोई भी अतिगंभीर सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव व विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश प्राप्त है ताकि इस प्रकार की घटना को रोका जा सके। सदर एसडीओ ने बताया कि आज देर शाम औचक निरीक्षण की कारवाई की गई है। आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था के संदर्भ में कारवाई की जा रही है।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने जीतू यादव अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 13 मतों से हराया

0

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए आज 5 उम्मीदवारों के बीच हजारीबाग बड़ाअखाड़ा में चुनावी प्रक्रिया 8 बजे से 3 बजे तक चली। कूल 222 मत पड़े जिसमें 3 वोट रद्द किया गया। विजेता जीतू यादव को 66 वोट, मीत यादव को 54 वोट, विशाल बाल्मिकी को 50 वोट, मुकेश मेहता को 28 वोट, दीपक शंकर 12 वोट पड़े।

बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने बताया कि इस बार 24 लाख हनुमान चालीसा का वितरण प्रत्येक घर में किया जाएगा।

13 अप्रैल को एक हज़ार मंदिरों में हनुमानचालीसा का पाठ रामराज्यमहोत्सव के उत्सव पर होगा।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium