28.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 662

मणिपुर पर प्रमंडलीय प्रेस संवाददाता सम्मेलन हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में

0

मणिपुर की मार्मिक घटना को लेकर प्रमंडलीय प्रेस संवाददाता सम्मेलन हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया ।
मुख्य रूप से बड़कागांव विधायिका सुश्री अंबा प्रसाद जी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमारी बाखला जी , बेबी देवी जी, मनीषा टोप्पो,कोमल राज, असगरी अंजुम जी,सहित कई वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राम भक्तों के लिए

पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब के सौंदर्यीकरण में अनियमितता को लेकर भाजपा नेताओं का संघर्ष जारी है : प्रो विनीता

0

गिरिडीह :  पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब के सौंदर्यीकरण में अनियमितता को लेकर घटिया मेटेरियल का इस्तेमाल करने एवं सही से काम न होने पर भाजपा नेता पवन कंधवे द्वारा विरोध किया गया एवं इसकी सूचना भाजपा नगर कमिटी के साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी एवं जिला महामंत्री संदीप डेंगेच को दी गई। मामला संज्ञान आते ही बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री  अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह उपायुक्त, सदर एसडीएम, नगर आयुक्त के साथ-साथ पीएमओ आफिस,  दिल्ली में इस अनियमितता की सूचना दी गई और गिरिडीह में भाजपा नगर कार्यालय में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि जबतक काम की शुरुआत सही ढंग से नहीं किया जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा. एक दिवसीय धरना कार्यक्रम होगा. इसकी सूचना सदर एसडीएम को दी गई. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक टीम का गठन कर तालाब के कार्य की जांच की जाएगी।

आश्वासन के बाद भाजपा की टीम ने आज का धरना कार्यक्रम स्थगित हुआ

इसी को लेकर 21 जुलाई  को जांच टीम के अधिकारियों द्वारा पवन कंधवे को फोन कर बुलाया गया और काम में गड़बड़ी को लेकर ठेकेदार एवं संवेदक को डांट-फटकार लगाई गई. साथ ही अधिकारी टीम के द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि पूरे तालाब की मापी की जाएगी एवं तालाब सौंदर्यीकरण संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। इस आश्वासन के बाद भाजपा की टीम ने आज होनेवाले धरना कार्यक्रम को अगली तिथि तक स्थगित की है. उपायुक्त, सदर एसडीएम एवं जांच टीम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद यह विश्वास जताती है कि तालाब संबंधी सारी अनियमितता समाप्त होगी और जिन बिंदुओं पर आवेदन दिया गया है, उसपर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है एवं अनियमितता पर रोक नहीं लगती है तो, प्रो विनीता कुमारी प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच, भाजपा नेता पवन कंधवे, समीर दीप, ज्योतिष शर्मा, अमित आर्या, आदित्य यादव आदि के साथ पूरी गिरिडीह भाजपा की टीम धरना एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

राम भक्तों के लिए

सीएम की वादाखिलाफी से आक्रोशित गिरिडीह के मनरेगाकर्मियों की बैठक में मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय

0

गिरिडीह :  एक तरफ हेमंत सरकार घोषणाओं की झड़ी लगा रही है। तो दूसरी तरफ अलग-अलग विभागों के कर्मी का आंदोलन भी पुरजोर तरीके से चल रहा है। हालात ऐसे है कि जब-जब सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे है तो, कभी जलसहियाओं तो कभी पोषण सखी के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन का विरोध हुआ। वहीं अब राज्य प्रशसनिक संघ के पदाधिकारी सरकार के खिलाफ गोलबंद होनेवाले हैं। मनरेगाकर्मियों ने भी हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय रविवार को झंडा मैदान में बैठक कर लिया। इस दौरान संघ के विनोद विश्वकर्मा ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अब तक कई बार हेमंत सरकार मनरेगाकर्मियों की सेवा को स्थायी करने और मानदेय में वृद्धि करने का वादा कर चुकी है। लेकिन अपने वादे को भूलना ही संभवत: हेमंत सरकार के कार्यकाल की बानगी बन चुका है। अब ऐसे में मनरेगा कर्मियों के सामने आंदोलन के बगैर कोई रास्ता नहीं रहा.

23 से 31 जुलाई तक हर विधायक के आवास का घेराव होगा: विनोद विश्वकर्मा

बैठक में मौजूद कर्मियों के बीच विश्वकर्मा ने कहा कि 23  से 31 जुलाई तक हर विधायकों के आवास का घेराव होगा, जबकि आठ अगस्त को जिला मुख्यालय में हेमंत सरकार के वादों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 20 से 31 अगस्त तक हर कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव और 18 सितबंर से 21 सितबंर तक चार दिवसीय सीएम आवास का घेराव कार्यक्रम के घोषणा हुई। 10 अक्टूबर को ही ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव का निर्णय बैठक में लिया गया। इधर बैठक में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरु करने की बात की गई है। पांच सूत्री मांगों में मनरेगाकर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का निर्णय, बर्खास्तगी पर रोक के साथ मनरेगाकर्मियों की नौकरी की सुरक्षा और बर्खास्त कर्मियों की सेवा बहाल करने समेत अन्य मांगें शामिल थी। इधर बैठक में टहल रविदास, रामकिशोर वर्मा, बालेश्वर रविदास, राजदेव विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, इकबाल, नवीन कुमार, उमाशंकर रविदास, चंदन सिंह, धीरज पाठक समेत कई मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

0

खलारी, 22 जुलाई : खलारी प्रखंड में अगले माह से शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को खलारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में प्रखंड क्षेत्र के सभी सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर इरशाद के नेतृत्व में बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान खलारी प्रखंड में तीन चरणों मे किया जाना है। जो आगामी 7 अगस्त से 12 अगस्त,11 सितंबर से 16 सितंबर और 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर को होना है। जिसमें टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान चलाया जायेगा। सभी सहिया घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन कार्यालय में प्रस्तुत करने को बताया गया।

राम भक्तों के लिए

खलारी प्रखंड सभागार में मनरेगा लोकपाल ने चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक की

0

मनरेगा से संबंधित जानकारी, अभिलेखों एवं योजना क्रियान्वयन पर दिया प्रशिक्षण

खलारी, 22 जुलाई : खलारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा लोकपाल  पुष्पलता जयसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को मनरेगा से संबंधित बैठक आहूत की गई जिसमे प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। लोकपाल श्रीमती जयसवाल के द्वारा सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, नव पदस्थापित पंचायत सचिव और कनीय अभियंता को मनरेगा से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें अभिलेख संधारण एवं योजना सुचारू रूप से क्रियान्वित करने तथा पूर्ण होने के पश्चात अभिलेख संधारित रखने संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात पंचायत मायापुर के पंचायत भवन में वित्तीय वर्ष 2021-2022 एवं 2022-2023 की योजनाओं के अभिलेख की जांच की गई साथ ही साथ नव पदस्थापित पंचायत सचिव एवं प्रखंड के सभी रोजगार सेवक को इसकी जानकारी दी गई। इसके उपरांत पंचायत मायापुर में सिंचाई कूप योजनाओं का स्थल निरीक्षण सह प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता रमेश कुमार गुप्ता, प्रेमचंद मुर्मू, प्रवीण उरांव और रवि रंजन कुमार, सभी पंचायत सचिव परीक्षित महतो, महावीर महतो, मन्ना टाना भगत, पूषा मुंडा, रंजित कुंडू, रिशु कुमारी और स्वाति कुमारी, लेखपाल अजीत कुमार सिन्हा एवं सभी रोजगार सेवक लालमोहन राम, विश्व रंजन कुमार, कुणाल कुमार, मणिलाल उरांव, सुजीत कुमार, सुधीर कुमार और महबूब आलम उपस्थित रहे।

●जिन योजनाओं का निरीक्षण किया गया

★ सोमरी देवी पति सुकरा मुंडा के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण।
★ कीनू गंझू के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण।
★ सोमारी देवी पति श्यामलाल गंझु के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल के सीएमडी ने किया एनके एरिया क्षेत्र का दौरा

0

खलारी, 22 जुलाई : सीसीएल सीएमडी डॉ. बी वीरा रेड्डी ने शनिवार को सीसीएल के एनके क्षेत्र का दौरा किया। डकरा पहुंचने पर सीसीएल सीएमडी का महाप्रबंधक संजय कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। जिसके बाद ड़करा वीआईपी क्लब में सीएमडी ने महाप्रबंधक समेत सभी परियोजना के पदाधिकारी एवं सभी विभाग के प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से क्षेत्र का प्रजेंटेशन पेश किया गया। बैठक में उन्होंने क्षेत्र से हो रहे कोयला उत्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के बाद सीएमडी डॉ. बी वीरा रेड्डी ने सभी अधिकारियों के साथ डकरा, रोहिणी, केडीएच, पुरनाडीह परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कोयला उत्पादन की जानकारी ली। वहीं एरिया की एकमात्र चूरी परियोजना भूमिगत खदान के अंदर जाकर कोयला उत्पादन में लगी कंटीन्यूस माइनर मशीन की तकनीक को देखा। इस दौरान रोहिणी परियोजना में उन्होने पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर महाप्रबंधक संजय कुमार, जीएम ऑपरेशन केके झा, परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, जेके सिंह, अनुज कुमार, नरेश सिंह राणा, निशांक प्रकाश, सुजीत रंजन, सुजय चट्टोपाध्याय समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सरकार एवं जनता के बीच के समन्वय के माध्यम है 20 सूत्री कमिटी-डॉ आरसी मेहता

0

हजारीबाग के इचाक 20 सूत्री कार्यालय के उद्घाटन समारोह में माननीय कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस केपीसीसी गेट सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष श्री शशि मोहन सिंह जेएमएम के मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजीव वेदीया जेएमएम के वरिष्ठ नेता श्री कमलनयन सिंह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री मनोहर राम श्री बरकट्ठा भी सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल विश्व शुत्री उपाध्यक्ष श्री लालमोहन रविदास प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम शिक्षाविद बीरबल मेहता पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता मुख्य प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता सुनील मेहता सहित सैकड़ों समाजसेवीयो के साथ सभा में भाग लेते हुए।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच का हुआ आयोजन

0

विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता 2023 का आयोजन आज दिनांक 22 जुलाई 2023 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली, हजारीबाग में हुआ lगौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में कुम्हारटोली संकुल के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैं पढ़ रहे छात्रों ने भाग लिया lप्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, द्वितीय कुम्हारटोली एवं तृतीय रामनगर lबाल वर्ग में प्रथम मालवीय मार्ग ,द्वितीय कुम्हारटोली एवं तृतीय बाबूगांव कोर्रा तथा किशोर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली द्वितीय बाबूगांव कोर्रा एवं तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग को प्राप्त हुआ।गौरतलब है कि स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस प्रतियोगिता में संकुल के विद्यालयों से आए हुए प्राचार्य गण ,आचार्य गण एवं भैया- बहन उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खेल आत्मनियंत्रण सिखाता है- जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया

0

बरकट्ठा:- आज शनिवार को बरकट्ठा अड़वार स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या दक्षिणी प्रेरणा प्रिया, जिला परिषद सदस्या उत्तरी कुमकुम देवी, बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी, 20सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार, बरकट्ठा दक्षिणी मुखिया अब्बास अंसारी, समाजसेवी सी के पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या प्रेरणा प्रिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बेहतर खेल प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करने की बात कही। बताया जाता है कि इस एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दो और बालिका वर्ग से एक टीम का चयन कर जिला भेजा जाना है। जिला से सफल होने के बाद रांची भेजा जाएगा। इसके बाद सफल टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।

राम भक्तों के लिए

स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में पर्यावरणीय नीतिशास्त्र विषय पर विभागीय संगोष्ठी का आयोजन

0

हजारीबाग – स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में पर्यावरणीय नीतिशास्त्र विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित की गयी, । संगोष्ठी का विषय था – पर्यावरण नीति शास्त्र का वर्तमान परिपेक्ष में उपयोगिता था
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण नीतिशास्त्र आज के समय में काफी प्रसांगिक है ,आज पर्यावरण का काफी दोहन हो रहा है आज पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है
विषय प्रवेश रिसर्च स्कॉलर सौरभ कुमार सुमन ने कराया, संगोष्ठी में सेमेस्टर थर्ड के विद्यार्थियों ने भाग लिया, संगोष्ठी को संबोधित करते हुए
सहायक प्रोफ़ेसर डॉक्टर यामिनी सहाय ने कहा कि जनसंख्या पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या नहीं है ,बल्कि उन जनसंख्या द्वारा उपभोग अत्याधिक बढ़ गया है, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय दर्शन में जितने भी धर्म है सभी शास्त्रों का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि पर्यावरण संरक्षण की बात कही गई, वेद उपनिषद में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने की बात कही गई, आज का दौर दोहन -शोषण की प्रवृत्ति का है ,मनुष्य का मनुष्य पर शोषण आज बढ़कर पशु पक्षियों, पेड़ पौधे पर आ चुका है ,कर्तव्य हम भूल चुके हैं ,आज पर्यावरण दिवस मनाया जाता है लेकिन सिर्फ पौधे लगाए जाते हैं, फोटो खींचा जाता लेकिन कर्तव्य है पौधों को पानी देना, यह नहीं हो पाता, पर्यावरण की आवश्यकता हम नहीं समझते
संगोष्ठी के समापन के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, बिहार आरा में आयोजित 67 वे अखिल भारतीय दर्शन राष्ट्रीय सम्मेलन मैं पुरस्कार जीतने पर विभाग की सेमेस्टर 3 की छात्रा राखी रानी को सम्मानित किया गया, संगोष्ठी में
विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ,डॉ यामिनी सहाय असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुजुर,
रिसर्च स्कॉलर सौरभ कुमार सुमन ,अनिल कुमार रविदास,मंच संचालन सबा फिरदोष ,अमित रंजन, आयशा फातिमा, मोहम्मद फजल ,विजय चौधरी,राखी रानी
रिशु कुमारी, उजाला कुमारी , रजिया बनो ,सूरज ठाकुर,
दीपक रंजन,
दीपिक कुमार, राहुल रंजन
राजू उरांव , आदि उपस्थित थे

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium