22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDumriहोली के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर डीसी की अधिकारियों संग मैराथन...

होली के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर डीसी की अधिकारियों संग मैराथन बैठक, डीसी-एसपी ने दिये कई निर्देश

गिरिडीह (कमलनयन): जिले के उपायुक्त  नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी अधिकारियों के संग मैराथन बैठक की। डीसी ने बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से होली पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई तैयारी की जानकारी ली। बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा करते हुए एक-एक कर सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक उचित निर्देश दिए गए।

डीसी ने सभी बीडीओ-सीओ को दिया निगरानी का आदेश

बैठक में डीसी ने कहा कि इस पर्व के महत्व को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सभी प्रखंड विकास प्राधिकरण एवं सभी अंचलाधिकारी व थानेदारों का कर्तव्य होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस सहयोगियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी विवाद उत्पन्न न हो। इसके अलावा उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने दिया सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश

डीसी ने सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वाले एवं ऐसा करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से काम करनेवाले अवैध शराबखानों पर भी निगरानी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी तरह से एकाधिकार एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का गठन किया जायेगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए गुलाल, मिठाई, दूध, पनीर और खोवा आदि की नियमित जांच करें। बिजली, पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। सभी खराब पड़े सीसीटीवी फुटेज को दुरस्त करने का निर्देश उप नगर आयुक्त को दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो, इसके लिए पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रखंडों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों/धार्मिक गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया पर साइबर सेल पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर होली पर्व में आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने दिया पुलिस को विशेष सतर्कता रखने का निर्देश

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि गिरिडीह संवेदनशील जिला है, इसलिए सतर्कता जरूरी है। आगामी प्रमुख त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर पर पूरा ध्यान देना है। साथ ही पूरी तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सभी को चिन्हित करते हुए 107 की कार्रवाई करनी है। साथ ही अवैध शराब दुकानों पर सघन छापेमारी लगातार करनी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी लगातार फील्ड विजिट करते रहेंगे। डीजे पर प्रतिबंध लगा रहेगा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों/एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही शांति समिति की बैठक में नए लोगों को भी शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के एडमिन के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करना भी सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग लगातार होनी चाहिए, ताकि विधि व्यवस्था सही तरीके से हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति के संपर्क में रहेंगे और उससे वहां की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टी का भी गठन किया जाय। चेकपोस्ट पर वाहनों की लगातार चेकिंग की जाय।

ये अधिकारी बैठक में शामिल थे

बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments