30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वैंकटेशन ने डीसी-एसपी के साथ...

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वैंकटेशन ने डीसी-एसपी के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह : परिसदन भवन में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वैंकटेशन की अध्यक्षता में गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा,  उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी समेत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने डीसी से नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए

उन्होंने साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भुगतान व नगर निगम क्षेत्र में लोगों को मिल रही सुविधाओं से अवगत हुए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समय-समय पर हर साल वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य समेत जिले सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments