25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiतमाड़ में कांग्रेस को लगा झटका: नीतीश पांडेय सहित कई कांग्रेसी राजा...

तमाड़ में कांग्रेस को लगा झटका: नीतीश पांडेय सहित कई कांग्रेसी राजा पीटर के साथ हुए, भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा को जीताने का लिया संकल्प 

रांची (तमाड़) : लोकसभा चुनाव के पूर्व तमाड़ विधानसभा में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीतीश पांडे सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ पूर्व मंत्री और बिरसा विकास समिति के महासचिव राजा पीटर की उपस्थिति में बिरसा विकास समिति का दामन थाम लिया। सभी को माला पहनाकर राजा पीटर ने स्वागत किया। कांग्रेस छोड़नेवालों में तमाड़ युवा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, बुण्डू नगर अध्यक्ष किशन लायक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महावीर साहु, प्रखंड महासचिव लखीराम मुण्डा, विधानसभा महासचिव राजीव मुण्डा, मीडिया प्रभारी अनंत सेठ, प्रखंड उपाध्यक्ष मधुसूदन प्रमाणिक, प्रखंड सचिव अशोक स्वांसी,  सारजमडीह पंचायत प्रभारी बिमल पांडे, बुण्डू कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र महली, बुण्डू मीडिया प्रभारी संतोष दुआरी, अड़की प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ मुण्डा, तमाड़ महासचिव भीम प्रमाणिक सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।

अर्जुन मुंडा को चुनाव में मिल सकता है फायदा

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजा पीटर ने कहा कि नीतीश पांडे कांग्रेस के चर्चित नेता रहे हैं. ये परिचय के मोहताज नहीं हैं। इनके कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है. साथ ही अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे समर्थक चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस अवसर पर श्री पीटर ने नीतीश पांडे को बिरसा विकास समिति का प्रवक्ता बनाने की घोषणा की.

बिरसा विकास समिति में सैकड़ों लोग शामिल हुए

इस अवसर पर नीतीश पांडे ने कहा कि जनता का भारी दवाब था, इस कारण पार्टी छोड़नी पड़ी। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने धरातल पर वैसा काम नहीं किया, जैसा करना चाहिए था। तमाड़ विधानसभा में जनता राजा पीटर की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुण्डा को खूंटी लोकसभा से दूसरी बार जीता कर भेजना है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिरसा विकास समिति में शामिल हुए।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments