HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद प्रेमी-प्रेमिका परिणय सूत्र में...

गिरिडीह कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद प्रेमी-प्रेमिका परिणय सूत्र में बंधे, हथकड़ी में हुई शादी की रस्म अदायगी

गिरिडीह : कोर्ट के आदेश पर गिरिडीह केंद्रीय कारा में दुष्कर्म के मामले में बंद युवक का विवाह उसी की प्रेमिका से हो गया। विवाह दुःख हरण नाथ महादेव मंदिर में पुलिस अभिरक्षा में संपन्न हुआ। दोनों परिवार की रजामंदी से प्रेमी एवं प्रेमिका प्रणय सूत्र में बंध गये। सोमवार को यह विवाह चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी एवं प्रेमिका दोनों बालिग है. पिछले कई माह से प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी जेल में बंद है। यह विवाह कराकर दो जिंदगी को बचाने में जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया का भी सराहनीय योगदान रहा है। युवक अपने किये पर अफसोस जता रहा था। जेल अधीक्षक ने उसे मोटिवेट किया. विवाह होने के बाद से दो लोगों की जिंदगी सुधर जायेगी। विवाह के लिए युवक को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे का समय कोर्ट से मिला था। निर्धारित समय पर केंद्रीय कारा गिरिडीह के जवानों ने विचारधीन बंदी गावां थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी गुलशन कुमार को अपने अभिरक्षा में दुखिया महादेव मंदिर लेकर पहुंचे और विवाह के बाद वापस केंद्रीय कारा गिरिडीह ले गये। गुलशन के तमाम वैवाहिक रस्में हथकड़ी पहने पुलिस जवान की उपस्थिति में पूरा किया।

क्या है मामला

बताया जाता है कि बंदी गुलशन कुमार का प्रेम प्रसंग जमुआ थाना क्षेत्र की एक युवती से चल रहा था। प्रेम प्रसंग चार साल पुराना था। इस बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया। गुलशन पर अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म करने का आरोप लग गया। इसी साल वह इस मामले में गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा गिरिडीह आया था। बाद में इस मामले में पहल शुरू हुई और युवक एवं युवती दोनों के परिजन के बीच सुलह-समझौता हुआ। इसके बाद यह विवाह संपन्न हुआ है। विवाह संपन्न होने के अब गुलशन को जल्द ही इसी आधार पर अदालत से जमानत मिलने की संभावना है। विवाह दोनों के परिवार की रजामंदी पर हुई है। गुलशन अपनी ही प्रेमिका के दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है। कोर्ट के आदेश पर यह विवाह कराया गया है। विवाह के लिए चार घंटे का समय गुलशन को अदालत से दिया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments