25.1 C
Ranchi
Friday, June 6, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihछत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बीके शर्मा का गिरिडीह के भाजपाइयों ने किया...

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बीके शर्मा का गिरिडीह के भाजपाइयों ने किया स्वागत, कहा-झारखंड की मंईयां योजना छत्तीसगढ़ सरकार की कॉपी है

गिरिडीह: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। पार्टी के जिला कार्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा का कार्यकर्ताओं ने भगवा साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर जिले के छह विस के मंडल अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों समेत अलग-अलग जिलों से आएं गिरिडीह के छह विस के विस्तारकों से संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि गिरिडीह की सभी छह विस सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। डुमरी उपचुनाव को लेकर आजसू के चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार बनाने के लिए छह विस सीटों पर भाजपा का चुनाव लड़ना जरूरी है।

‘अब हेमंत सरकार का सिर्फ एक महीने का वक्त रह गया है’

बातचीत के क्रम में असम में हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा जुम्मे की नमाज के दौरान विस में दो घंटे के जुम्मा ब्रेक पर पांबदी लगाने से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समरसता होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने झामुमो और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने की जरुरत नहीं है.चुनाव को लेकर अपने दलों के बारे सोचें. उन्होंने कहा कि अब हेमंत  सरकार का सिर्फ एक महीने का वक्त रह गया है। बिजली बिल माफी और महिलाओं को एक हजार की मातारी योजना भी शामिल है। लेकिन एक माह और कितनी महिलाओं को हेमंत सरकार एक-एक हजार दे पाएगी, यही देखना है। इसी से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह योजना कई महीनों से लागू है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की तर्ज पर हेमंत सरकार ने योजना को लागू किया है। पार्टी कार्यालय में गिरिडीह भाजपा के संगठनात्मक बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने छह विस के मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। छह विस में चुनाव जीतने का टिप्स भी दिया।

बैठक में ये लोग थे शामिल

पार्टी की संगठनात्मक बैठक को जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने भी संबोधित किया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय के भाजपा नेता दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, नुन्नूलाल मंराडी, मुकेश जालान, विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, उषा कुमारी, विनय सिंह, मेयर सुनील पासवान, श्याम प्रसाद गुप्ता समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments